IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भारत की हार के लिए कौन जिम्मेदार? जानिए 5 खिलाड़ियों की बड़ी गलतियां
IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भारत की हार के लिए कौन जिम्मेदार? जानिए 5 खिलाड़ियों की बड़ी गलतियां
तीसरे टेस्ट में भारत के पास जीत का शानदार मौका था। इंग्लैंड की दूसरी पारी सिर्फ 192 रन पर सिमट गई थी और भारत को जीत के लिए सिर्फ 193 रन चाहिए थे। पहली पारी में दोनों टीमों ने बराबरी का स्कोर बनाया था। रवींद्र जडेजा अंत तक टिके रहे और नॉट आउट लौटे, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया। आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज का गिरा और टीम इंडिया 22 रन से मैच हार गई।
1. यशस्वी जायसवाल – बिना खाता खोले आउट
भारत को अच्छी शुरुआत चाहिए थी, लेकिन यशस्वी जायसवाल बिना रन बनाए आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें चलता किया, जिससे टीम पर शुरुआत से दबाव आ गया।
2. शुभमन गिल – दोनों पारियों में फेल
शुभमन गिल ने चौथे दिन सिर्फ 6 रन बनाए। पहली पारी में भी वह सिर्फ 16 रन ही बना सके। पिछले दो टेस्ट में उनका प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन इस मैच में वो फ्लॉप रहे।
3. करुण नायर – वापसी में नाकाम
8 साल बाद टीम में लौटे करुण नायर से उम्मीद थी कि वो टीम को संभालेंगे। लेकिन दूसरी पारी में वो सिर्फ 14 रन ही बना सके। पहली पारी में उन्होंने 40 रन बनाए थे, लेकिन निर्णायक मौके पर वो टिक नहीं पाए।
4. आकाशदीप – गेंदबाजी में असर नहीं दिखा सके
एजबेस्टन में 10 विकेट लेने वाले आकाशदीप लॉर्ड्स में फीके रहे। उन्हें पूरे मैच में सिर्फ 1 विकेट मिला। पहली पारी में 92 रन देकर 1 विकेट और दूसरी पारी में बिना कोई विकेट लिए 8 ओवर फेंके।
5. नितीश रेड्डी – बल्लेबाजी में नाकाम
ऑलराउंडर नितीश रेड्डी से उम्मीद थी कि वो निचले क्रम में टिक कर खेलेंगे। उन्होंने 53 गेंदें जरूर खेलीं, लेकिन जरूरी वक्त पर आउट हो गए। जब टीम को उन्हें क्रीज पर टिके रहना था, वो वहां भी नाकाम रहे।