IND vs ENG First Test: शुभमन गिल पर बैन लगाएगा ICC? किस नियम के उल्लंघन पर मचा विवाद, जानें कारण

Updated on 2025-06-21T16:13:14+05:30

IND vs ENG First Test: शुभमन गिल पर बैन लगाएगा ICC? किस नियम के उल्लंघन पर मचा विवाद, जानें कारण

IND vs ENG First Test: शुभमन गिल पर बैन लगाएगा ICC? किस नियम के उल्लंघन पर मचा विवाद, जानें कारण

IND vs ENG First Test : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले कप्तान शुभमन गिल एक अलग वजह से अब चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका बल्लेबाजी नहीं, बल्कि काले मोजे पहनना है, जो ICC के ड्रेस कोड के खिलाफ है।

ICC के नियमों के मुताबिक, टेस्ट मैच में खिलाड़ी सिर्फ सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के मोजे ही पहन सकते हैं। लेकिन गिल पहले दिन काले मोजे पहनकर बैटिंग करने उतर गए। यह नियम 2023 में लागू हुआ था और सभी खिलाड़ी इसका पालन करते हैं।

अब सवाल उठ रहा है – क्या गिल पर कोई सज़ा होगी?

फैसला मैच रेफरी रिची रिचर्डसन लेंगे। ICC के नियमों के अनुसार, ये लेवल 1 का अपराध माना जाता है, जिसमें मैच फीस का 10% से 50% तक जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट मिल सकते हैं। हालांकि अगर यह गलती अनजाने में हुई हो, तो गिल को सिर्फ चेतावनी भी मिल सकती है।

दिलचस्प बात ये है कि जहां गिल ने 127 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं अब उनके मोजों की गलती सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।