संयुक्त राष्ट्र में भारत ने स्विट्ज़रलैंड को दिया करारा जवाब

Updated on 2025-09-11T16:57:47+05:30

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने स्विट्ज़रलैंड को दिया करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने स्विट्ज़रलैंड को दिया करारा जवाब

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में स्विट्ज़रलैंड को कड़ा जवाब दिया, जब वहां के प्रतिनिधि ने भारत में अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव पर चिंता जताई। स्विट्ज़रलैंड ने भारत से “अल्पसंख्यकों की रक्षा करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व मीडिया की स्वतंत्रता” बनाए रखने की अपील की थी।

भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर क्षितिज त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए इन टिप्पणियों को “चौंकाने वाली, सतही और ग़लत जानकारी पर आधारित” बताया। उन्होंने कहा कि स्विट्ज़रलैंड को भारत की वास्तविकता पर उंगली उठाने के बजाय अपने देश में मौजूद “रंगभेद, व्यवस्थित भेदभाव और ज़ेनोफोबिया” जैसी चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए।

त्यागी ने भारत को एक विविध और जीवंत लोकतंत्र बताते हुए कहा कि यहां “सभ्यता की जड़ में बहुलवाद को अपनाने की परंपरा” है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत स्विट्ज़रलैंड की इन चुनौतियों से निपटने में मदद करने को तैयार है।