अंडमान सागर में मिल सकता है भारत का सबसे बड़ा तेल भंडार: रिपोर्ट

Updated on 2025-08-02T13:07:46+05:30

अंडमान सागर में मिल सकता है भारत का सबसे बड़ा तेल भंडार: रिपोर्ट

अंडमान सागर में मिल सकता है भारत का सबसे बड़ा तेल भंडार: रिपोर्ट

भारत ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी के करीब है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, अंडमान सागर में एक विशाल कच्चे तेल का भंडार खोजा जा रहा है, जिसकी मात्रा लगभग 2 लाख करोड़ लीटर हो सकती है।

अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो यह खोज भारत को तेल के आयात पर निर्भरता से काफी हद तक राहत दिला सकती है। इस परियोजना की अगुवाई तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) कर रहा है, और सरकार ने अपनी नई ऊर्जा नीति के तहत समुद्र की गहराइयों में बड़े पैमाने पर खुदाई की अनुमति दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत के इतिहास की सबसे बड़ी तेल खोजों में से एक हो सकती है और इससे न सिर्फ देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि अर्थव्यवस्था को आने वाले वर्षों में 20 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने में भी मदद मिलेगी।

यह खोज ‘एनर्जी आत्मनिर्भरता’ की दिशा में भारत के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।