Indian Youth Exploring World: भारतीय युवाओं में बढ़ा ट्रैवल क्रेज कम उम्र में घूमने की होड़

Updated on 2025-11-08T15:44:41+05:30

Indian Youth Exploring World: भारतीय युवाओं में बढ़ा ट्रैवल क्रेज कम उम्र में घूमने की होड़

Indian Youth Exploring World: भारतीय युवाओं में बढ़ा ट्रैवल क्रेज कम उम्र में घूमने की होड़

Young Indians travel trends: कहा जाता है कि दुनिया बहुत खूबसूरत है, बस उसे देखने के लिए घर से बाहर निकलना ज़रूरी है — और ये बिल्कुल सच है। जब हम दफ्तर और रोज़मर्रा की भागदौड़ से निकलकर नई जगहों पर जाते हैं, तो सुकून और ताजगी मिलती है।

पर्यटन मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय युवा अब दुनिया घूमने में सबसे आगे हैं। विदेश यात्रा करने वालों में 15 से 44 साल के लोगों की संख्या सबसे ज़्यादा है — करीब 60% से भी अधिक। वहीं इस उम्र वर्ग के विदेशी सैलानी भारत आने में पीछे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 15–24 साल के भारतीय यात्रियों की हिस्सेदारी 10.85%, 25–34 साल वालों की 27.46% और 35–44 साल के लोगों की 24.57% है। वहीं 55 साल से ज़्यादा उम्र के भारतीय यात्रियों की संख्या सिर्फ 8.94% है। यानी अब भारतीय युवा ट्रैवल को सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि अपनी *लाइफस्टाइल* का हिस्सा मानने लगे हैं।

दूसरी तरफ, विदेशी सैलानी ज़्यादातर 55 साल की उम्र के बाद यात्रा करते हैं। यानी जहां भारत में युवा जल्दी दुनिया देखने निकलते हैं, वहीं विदेशी लोग रिटायरमेंट के बाद घूमना पसंद करते हैं।

रिपोर्ट बताती है कि 2024 में विदेश घूमने वाले भारतीयों की संख्या में 11% की बढ़ोतरी हुई है। इस साल भारत से लगभग 3 करोड़ लोग विदेश घूमने गए, जबकि 99 लाख 51 हजार विदेशी भारत आए। भारत आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या में भी 4.52% की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें- 

जयपुर ने रचा इतिहास: विश्व की टॉप 5 सबसे बेहतरीन शहरों में शामिल, फ्लोरेंस को भी पीछे छोड़ा