पुंछ में LoC पर घुसपैठ नाकाम, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक के 10 जवान घायल।

Updated on 2025-04-02T13:07:30+05:30

पुंछ में LoC पर घुसपैठ नाकाम, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक के 10 जवान घायल।

पुंछ में LoC पर घुसपैठ नाकाम, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक के 10 जवान घायल।

Ceasefire Violation India Border: मंगलवार को पुंछ जिले में LoC पर भारतीय सेना ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ, जिससे भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। इसमें पाकिस्तानी सेना के 8-10 जवानों के घायल होने की खबर है। LoC पर तनाव बना हुआ है और सेना के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं।

आतंकियों की साजिश नाकाम
दोपहर करीब 12 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की पोस्ट के पास जंगली इलाके में अचानक तीन बारूदी सुरंगें फटीं। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। माना जा रहा है कि आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरंगों में विस्फोट के कारण उनका प्रयास असफल हो गया और वे भागने पर मजबूर हो गए।

दो घंटे तक गोलीबारी, इलाके में धुंआ और आग
आतंकियों को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें कवर फायर दिया, जिस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की। यह गोलीबारी करीब दो घंटे तक चली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग के बाद जंगल में आग लग गई और धुआं दूर से दिखाई दे रहा था।

10 पाकिस्तानी सैनिक घायल, भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं
सूत्रों के अनुसार, इस गोलीबारी में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ और उसके 10 सैनिक घायल हो गए। भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में दो महीने पहले भी पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने कार्रवाई कर तीन आतंकियों को मार गिराया था।