Intermittent Fasting Benefits: 21 दिन में घटाएं 7 किलो, डाइटिशियन ने बताया तरीका

Updated on 2025-10-06T13:45:50+05:30

Intermittent Fasting Benefits: 21 दिन में घटाएं 7 किलो, डाइटिशियन ने बताया तरीका

Intermittent Fasting Benefits: 21 दिन में घटाएं 7 किलो, डाइटिशियन ने बताया तरीका

Fitness Challenge: आजकल लोग वजन कम करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं, क्योंकि ज्यादा वजन कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है. दवाओं से लेकर घरेलू नुस्खों तक लोग कुछ भी आजमा लेते हैं. ऐसे ही एक तरीका है सेलिब्रिटी डाइटिशियन ऋचा गंगानी का 18-10-8-4-1 मेथड, जिससे 21 दिन में वजन कम किया जा सकता है. इसे एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी ट्राई किया है.

क्या है यह नया ट्रेंड?

ऋचा गंगानी का यह फॉर्मूला 5 आसान आदतों पर आधारित है:

18 घंटे फास्टिंग – दिन में 6 घंटे खाने की विंडो रखें।

10,000 स्टेप्स रोजाना – चलने से कैलोरी बर्न होती है।

8 घंटे की नींद – नींद हार्मोन बैलेंस और फैट बर्निंग में मदद करती है।

4 लीटर पानी या हर्बल टी – हाइड्रेशन और डिटॉक्स के लिए।

1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो वजन – मसल्स को बनाए रखने और बॉडी कंपोजिशन सुधारने के लिए।

क्यों अलग है यह तरीका?

यह फॉर्मूला महंगे सप्लीमेंट्स या कठिन डाइट पर आधारित नहीं है, बस कंसिस्टेंसी जरूरी है. फास्टिंग इंसुलिन सेंसिटिविटी और सेल रिपेयर में मदद करती है, स्टेप्स चलना कैलोरी बर्न करता है और दिल के लिए अच्छा है, 8 घंटे नींद हार्मोन बैलेंस करती है, 4 लीटर पानी डिटॉक्स और ब्लोटिंग कम करता है, और प्रोटीन मसल्स को मजबूत रखता है।

सुबह का टॉनिक

इस डाइट की शुरुआत सुबह एक टॉनिक से होती है: इसमें हल्दी, अदरक, काली मिर्च, कलौंजी और एक चम्मच MCT ऑयल डालकर पानी में मिलाकर आइस क्यूब्स में फ्रीज करें और सुबह-सुबह सेवन करें। यह शरीर के इंफ्लेमेशन को कम करने और फैट बर्निंग में मदद करता है।