IPL 2025 Suspended: भारत-पाक तनाव के चलते BCCI ने IPL 2025 रद्द किया, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला।
Updated on 2025-05-09T13:02:59+05:30
IPL 2025 Suspended: भारत-पाक तनाव के चलते BCCI ने IPL 2025 रद्द किया, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला।
IPL 2025 Suspend:भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते BCCI ने IPL 2025 रद्द कर दिया है। अब सीजन 18 के बाकी मैच नहीं होंगे। यह फैसला सरकार, टीमों और अन्य पार्टियों से सलाह के बाद लिया गया।
IPL 2025 में अब तक 57 मैच हो चुके थे। लेकिन 8 मई को धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच 58वां मैच सुरक्षा कारणों से बीच में रोक दिया गया। उस दिन जम्मू समेत कई इलाकों में पाकिस्तान ने ड्रोन हमला किया था, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। एहतियात के तौर पर मैच रोक दिया गया और खिलाड़ियों को होटल भेज दिया गया।