IPL 2026 मिनी ऑक्शन: डेट, वेन्यू और पूरी जानकारी जानें

Updated on 2025-11-17T18:14:40+05:30

IPL 2026 मिनी ऑक्शन: डेट, वेन्यू और पूरी जानकारी जानें

IPL 2026 मिनी ऑक्शन: डेट, वेन्यू और पूरी जानकारी जानें

आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारी शुरू हो गई है और अगले महीने इसकी नीलामी होने वाली है. इस बार मिनी ऑक्शन होगा. सभी 10 टीमों ने पहले ही अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. यहां जानें IPL 2026 मिनी ऑक्शन की पूरी जानकारी.

इस बार नीलामी विदेश में होगी

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने के बाद नीलामी की तारीख और जगह की घोषणा कर दी है.

बीसीसीआई के मुताबिक, 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ियों और कुछ ट्रेड किए गए खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं. मिनी ऑक्शन में 10 टीमों के पास 77 स्लॉट बचे हैं. सभी टीमों के पर्स में मिलाकर कुल 237.55 करोड़ रुपये हैं.

नियम के अनुसार, हर टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं. पंजाब किंग्स ने नीलामी से पहले 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने 20-20 खिलाड़ी रिटेन किए हैं.

कोलकाता के पास सबसे ज्यादा पैसा, मुंबई के पास सबसे कम

इस ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये हैं. केकेआर नीलामी में 13 खिलाड़ी खरीद सकती है. टीम ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे महंगे खिलाड़ियों को रिलीज किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 करोड़ रुपये बचे हैं. वहीं मुंबई इंडियंस सबसे कम पैसे के साथ ऑक्शन में उतरेगी. MI ने अपने लगभग सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उसके पर्स में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये ही बचे हैं.