IPL 2026:पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव कई खिलाड़ी हो सकते बाहर
IPL 2026:पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव कई खिलाड़ी हो सकते बाहर
IPL 2026: आईपीएल 2025 में सिर्फ छह रन से खिताब हारने के बाद पंजाब किंग्स अब IPL 2026 की तैयारी में जुट गई है. फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट भेजनी है. नई कप्तानी और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम फाइनल नहीं जीत पाई थी, इसलिए अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब एक मजबूत टीम बनाना चाहती है.
टीम के मुख्य खिलाड़ी रहेंगे बरकरार
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. ये सभी खिलाड़ी टीम में बने रह सकते हैं.
इन खिलाड़ियों पर खतरा
ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस का प्रदर्शन कमजोर रहा. एरॉन हार्डी और मुशीर खान को भी टीम से बाहर किया जा सकता है. पंजाब इन खिलाड़ियों को रिलीज कर नीलामी में नए विकल्प तलाश सकती है.
रिटेन खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर, चहल, अर्शदीप, शशांक, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन, प्रियांश आर्य, मार्को जैनसन, जोश इंग्लिस, कुलदीप सेन आदि.
संभावित रिलीज खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, हरनूर सिंह.
टीम की रणनीति
पंजाब किंग्स का ध्यान अब बेहतर ऑलराउंडर्स और डेथ बॉलर्स को शामिल करने पर होगा ताकि 2026 में टीम खिताब जीत सके.