आईपीएल 2026: इस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकती CSK जर्सी

Updated on 2025-10-24T13:25:57+05:30

आईपीएल 2026: इस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकती CSK जर्सी

आईपीएल 2026: इस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकती CSK जर्सी

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले बड़ी ट्रेडिंग खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस (GT) अपने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को ट्रेंड कर सकती है। अगर यह डील होती है, तो यह CSK के लिए खास मौका होगा, क्योंकि टीम के सीनियर ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2025 के शुरुआत में रिटायरमेंट ले लिया था।

सुंदर की घर वापसी

तमिलनाडु के वाशिंगटन सुंदर के लिए यह कदम “घर वापसी” जैसा होगा। उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ आईपीएल करियर शुरू किया था। पिछले सीजन में GT की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 133 रन और 2 विकेट लिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, GT उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही थी, इसलिए ट्रेड डील संभव हुई।

डील की कीमत और शर्तें

CSK वाशिंगटन सुंदर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीद सकती है। यह GT की 2026 मेगा ऑक्शन की कीमत के बराबर है। CSK ने इस ट्रेड पर कोई अतिरिक्त शर्त नहीं रखी है, यानी सुंदर सीधे टीम में शामिल हो सकते हैं।

अश्विन की जगह सुंदर

CSK प्रबंधन पहले से ही अश्विन की जगह सुंदर को टीम में लाने का प्लान कर रहा था। अश्विन को 9.75 करोड़ में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2025 में सिर्फ 9 मैचों में 33 रन और 7 विकेट लिए। प्रदर्शन ठीक न होने के कारण उनका रिलीज होना तय था, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही आईपीएल करियर से अलविदा कह दिया।

युवा टीम तैयार कर रही CSK

2025 का सीजन CSK के लिए निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। अब फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों पर फोकस कर रही है और सुंदर की एंट्री इसी रणनीति का हिस्सा है।

अगर यह डील फाइनल होती है, तो धोनी की अगुवाई वाली टीम में सुंदर स्पिन और निचले क्रम के बल्लेबाज दोनों के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे।