अमेरिका की धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे

Updated on 2026-03-10T12:44:35+05:30

अमेरिका की धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे

अमेरिका की धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे

Iran Response to Trump Threat:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा था कि अगर तेल की सप्लाई रोकी गई तो ईरान पर कड़ा हमला किया जाएगा। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

ट्रंप की चेतावनी के बाद आया ईरान का जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही रोकता है तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। इस बयान के कुछ घंटे बाद ही ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जवाब देते हुए कहा कि “एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाएगा।” विशेषज्ञों का कहना है कि इस बयान से वैश्विक ऊर्जा बाजार में चिंता बढ़ सकती है 

पूरे क्षेत्र में तेल सप्लाई रोकने की चेतावनी

ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई रोक दी जाएगी। ईरान ने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर पूरे क्षेत्र से तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसका असर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन, कतर और इराक जैसे देशों से होने वाली तेल सप्लाई पर पड़ सकता है।

तनाव बढ़ने से बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से हालात और गंभीर हो सकते हैं। ट्रंप लगातार ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। अगर जवाब में ईरान ऊर्जा निर्यात पर रोक लगाता है तो दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा सकता है।

ट्रंप ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ 20 गुना ज्यादा सख्त कार्रवाई करेगा। उनके मुताबिक ऐसी स्थिति में ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ईंधन की कीमतों पर असर

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष का असर दुनिया के कई देशों में ईंधन की कीमतों पर दिखने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है। यहां किसी भी तरह की रुकावट से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ जाती है।

 यह भी पढ़े 

Israel-Iran War: ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- जंग कब खत्म होगी यह हम तय करेंगे