IRCTC Tour Package: IRCTC का नया पैकेज: साउथ इंडिया अब बनेगा ट्रैवल हॉटस्पॉट
Updated on 2025-09-26T10:28:52+05:30
IRCTC Tour Package: IRCTC का नया पैकेज: साउथ इंडिया अब बनेगा ट्रैवल हॉटस्पॉट
अगर आप छुट्टियों में घूमने का सोच रहे हैं और बजट की वजह से प्लान कैंसिल कर देते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. IRCTC आपके लिए साउथ इंडिया का शानदार और किफायती केरल पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप पूरे परिवार के साथ मज़े कर सकते हैं.
क्या है केरल पैकेज?
इस पैकेज का नाम है केरल लक्स एस्केप, जिसकी जानकारी IRCTC ने अपने X अकाउंट पर दी है. इसमें केरल के खूबसूरत समुद्र तट और हरे-भरे पहाड़ों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा.
पैकेज डिटेल्स
- घूमने की जगहें – मुन्नार, थेक्कडी, अलेप्पी, त्रिवेंद्रम, कोच्चि
- डिपार्चर डेट – 11 अक्टूबर 2025
- ड्यूरेशन – 6 रात, 7 दिन
- फ्लाइट – गुवाहाटी से
पैकेज खर्च –
- डबल ऑक्युपेंसी – ₹59,150 प्रति व्यक्ति
- ट्रिपल ऑक्युपेंसी – ₹56,510 प्रति व्यक्ति
- सिंगल ऑक्युपेंसी – ₹76,510 प्रति व्यक्ति
इस एयर टूर पैकेज में फ्लाइट टिकट, होटल स्टे और खाना-पीना सब शामिल है.
बुकिंग कैसे करें?
इस पैकेज की बुकिंग आप आसानी से IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर कर सकते हैं.