क्या सच में चुकंदर खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Updated on 2025-07-25T11:01:36+05:30

क्या सच में चुकंदर खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

क्या सच में चुकंदर खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Beetroot Health Benefits: हमारी रसोई में कुछ सब्जियां न सिर्फ स्वाद और रंग के लिए, बल्कि सेहत के लिए भी खास मानी जाती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है — चुकंदर। इसका गहरा लाल रंग सलाद को तो सजाता ही है, साथ ही शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी मदद करता है। लेकिन क्या चुकंदर सच में इतना फायदेमंद है, या ये सिर्फ एक पुराना दावा है?

चुकंदर को क्यों कहा जाता है सुपरफूड?

डॉ. बिमल छाजेड़ के मुताबिक, चुकंदर में आयरन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन C और नाइट्रेट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं जो इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। यह खासकर दिल और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है।

1. खून की कमी में मददगार

  • चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए एनीमिया (खून की कमी) वाले लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद है।

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

  • इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं, जो नसों को रिलैक्स करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।

3. दिल के लिए अच्छा है

  • अगर चुकंदर को रोज़ खाया जाए, तो यह दिल की मांसपेशियों को मज़बूत करता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

4. पाचन को ठीक रखता है

  • चुकंदर में फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।

5. त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद

  • विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर स्किन को ग्लो देता है और बालों को मज़बूती देता है।

चुकंदर खाने के आसान तरीके:

  • कच्चे सलाद के रूप में
  • सुबह खाली पेट इसका जूस पी सकते हैं
  • उबालकर या सूप में डालकर भी खा सकते हैं