सोना आज सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 21 जुलाई 2025 का ताजा रेट शहरों में
सोना आज सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 21 जुलाई 2025 का ताजा रेट शहरों में
Gold Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है। बाजार से खरीदारी करने से पहले आपको अपने शहर का ताजा रेट जरूर पता होना चाहिए।
21 जुलाई 2025 को सोने के ताजा भाव
सोमवार को सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन अब भी इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा बनी हुई है
- 24 कैरेट सोना: ₹1,00,030 प्रति 10 ग्राम (एक दिन पहले ₹1,00,040 था)
- 22 कैरेट सोना: ₹91,690 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹75,020 प्रति 10 ग्राम
आपके शहर में सोने के भाव
दिल्ली:
- 24 कैरेट – ₹1,00,180 | 22 कैरेट – ₹91,840
कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद:
- 24 कैरेट – ₹1,00,030 | 22 कैरेट – ₹91,690
जयपुर, अहमदाबाद, पटना:
- 24 कैरेट – ₹1,00,180
अहमदाबाद – ₹91,840 (22 कैरेट)
- पटना – ₹91,740 (22 कैरेट)
निवेशकों की नजर अमेरिका की ट्रेड डील पर
निवेशक अमेरिका की संभावित ट्रेड डील और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 1 अगस्त की टैरिफ डेडलाइन पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवार्ड लुटनिक का कहना है कि यूरोपीय यूनियन के साथ डील को लेकर उम्मीदें अच्छी हैं।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
सोना-चांदी की कीमतें रोज बदलती हैं। इसकी दर कई बातों पर निर्भर करती है जैसे –
- विदेशी मुद्रा दरें
- डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव
- सीमा शुल्क
- अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
अगर ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता होती है तो निवेशक शेयर बाजार से हटकर सोने में निवेश करना बेहतर समझते हैं, क्योंकि यह एक सुरक्षित विकल्प होता है।