Mandir in Balcony Good or bad: बालकनी में मंदिर रखना सही या गलत? जानें सही नियम
Mandir in Balcony Good or bad: बालकनी में मंदिर रखना सही या गलत? जानें सही नियम
Balcony Temple Placement: घर बनाते समय सबसे बड़ा सवाल होता है—मंदिर कहां बनवाया जाए? क्योंकि मंदिर सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि घर की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। जिन घरों में पर्याप्त जगह होती है, वहां पूजा कक्ष आसानी से बन जाता है, लेकिन छोटे घरों या फ्लैट्स में लोग अक्सर बालकनी में मंदिर रखने का विकल्प चुनते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह फैसला सही है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर घर का सबसे पवित्र स्थान होता है, जहां भगवान की स्थापना से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और परिवार में शांति बनी रहती है। हालांकि, कई मान्यताओं में बालकनी को घर का बाहरी हिस्सा माना गया है, इसलिए वहां मंदिर रखना पूरी तरह शुभ नहीं माना जाता।
मंदिर के लिए सही दिशा कौन-सी?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) मंदिर के लिए सबसे शुभ दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मंदिर होने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अगर अलग पूजा कक्ष संभव न हो, तो उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर छोटा मंदिर बनाना बेहतर विकल्प माना जाता है।
बालकनी में मंदिर रखने की चुनौती
बालकनी में मंदिर रखने की सबसे बड़ी समस्या उसकी पवित्रता बनाए रखना है। खुले स्थान होने के कारण यहां धूल, प्रदूषण और पक्षियों की गंदगी आसानी से पहुंच जाती है, जिससे नियमित पूजा और साफ-सफाई मुश्किल हो सकती है।
जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं
अगर मजबूरी में बालकनी में मंदिर रखना पड़े, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है। मंदिर को कांच या लकड़ी के कवर से ढककर रखें, ताकि वह धूल और बारिश से सुरक्षित रहे। बालकनी को साफ रखें, जूते-चप्पल दूर रखें और मंदिर के पास तुलसी का पौधा या ताजे फूल रखें।
यह भी पढ़े