बियर के बाद व्हिस्की या वाइन पीना सही है या खतरनाक? जानिए डॉक्टर से
बियर के बाद व्हिस्की या वाइन पीना सही है या खतरनाक? जानिए डॉक्टर से
कई लोग ज्यादा नशे के लिए बियर के बाद व्हिस्की या वाइन पी लेते हैं। इससे नशा तो जल्दी चढ़ता है, लेकिन इसके बाद सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शराब का सेवन किसी भी रूप में सेहत के लिए ठीक नहीं है, और अलग-अलग शराब मिलाकर पीना और भी खतरनाक हो सकता है।
क्यों खतरनाक होती है शराब मिक्स करके पीना?
हर शराब में अल्कोहल की मात्रा अलग होती है। जैसे बियर में कम अल्कोहल होता है जबकि व्हिस्की या वाइन में ज्यादा। पहले बियर पीने पर नशा धीरे-धीरे चढ़ता है, लेकिन फिर व्हिस्की पीने से अचानक तेज नशा होता है। इससे व्यक्ति अपना संतुलन और सोचने-समझने की क्षमता खो सकता है।
मिक्स शराब पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं:
- हैंगओवर: अगली सुबह सिर में तेज दर्द होता है।
- पाचन की समस्या: गैस, डायरिया और पेट दर्द हो सकता है।
- शरीर पर कंट्रोल नहीं रहता: नशा ज्यादा होने से लड़खड़ाहट और संतुलन बिगड़ जाता है।
- लिवर पर दबाव: लिवर को ज्यादा टॉक्सिन्स प्रोसेस करने पड़ते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है।
शराब से होने वाले नुकसान:
- याददाश्त कमजोर होती है, और डिप्रेशन, एंग्जायटी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं।
- ब्लड प्रेशर अनकंट्रोल होकर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
- फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
- कैंसर का खतरा बढ़ जाता है – खासकर लिवर, ब्रेस्ट, मुंह, गले और पेट के कैंसर।
Disclaimer: ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर आधारित है। कोई भी फैसला लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।