सीजफायर के बीच इजरायल हमला, लेबनान में 254 मौतें, ईरान भड़का
सीजफायर के बीच इजरायल हमला, लेबनान में 254 मौतें, ईरान भड़का
मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनने के बावजूद जमीनी हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। इजरायल लगातार लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, जिससे अब तक 254 लोगों की मौत हो चुकी है और 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। ऐसे में इजरायल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है।
ईरान की सख्त चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रोके गए तो ईरान सीजफायर समझौते को रद्द कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को तय करना होगा कि वह शांति चाहता है या युद्ध।
होर्मुज पर बड़ा कदम
इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है। यह कदम वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर डाल सकता है। ईरान ने बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों को तबाह करने की चेतावनी भी दी है।
हिज्बुल्लाह की चेतावनी
लेबनान के संगठन हिज्बुल्लाह ने भी साफ कहा है कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया तो समझौता टूट सकता है और जवाबी कार्रवाई होगी।
इजरायल का बड़ा हमला
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया कि सेना ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा ‘सरप्राइज अटैक’ किया, जिसमें सैकड़ों लड़ाकों को निशाना बनाया गया।
बढ़ता खतरा
सीजफायर के बावजूद जारी हमले और ईरान की चेतावनी यह संकेत दे रही है कि मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ सकते हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है
यह भी पढ़े