ISSF वर्ल्ड कप म्यूनिख: अर्जुन बबूता और आर्यन राजेश बोरसे की जोड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड
ISSF वर्ल्ड कप म्यूनिख: अर्जुन बबूता और आर्यन राजेश बोरसे की जोड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड
म्यूनिख (जर्मनी) में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। सोमवार को भारत की झोली में चौथा पदक आया, जब अर्जुन बबूता और आर्या राजेश बोर्से की मिश्रित जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में चीन की जोड़ी को निर्णायक मुकाबले में हरा कर स्वर्ण पदक जीता।
फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने न सिर्फ आत्मविश्वास दिखाया, बल्कि तकनीकी रूप से भी चीनी शूटरों पर बढ़त बनाए रखी। पूरे मैच के दौरान उनकी सटीक निशानेबाजी ने दर्शकों को प्रभावित किया और टीम को गोल्ड मेडल तक पहुंचाया।
इस जीत के साथ भारत का पदक कुल अब 4 हो गया है, जिसमें यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारत को तीन अन्य स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक मिल चुके हैं।
अर्जुन और आर्या की यह जीत न सिर्फ भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि युवा निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार परचम लहरा रहे हैं। पूरे देश को इस उपलब्धि पर गर्व है।