आईटी-बैंकिंग स्टॉक्स की धूम, शेयर बाजार फिर चढ़ा शिखर

Updated on 2025-10-07T11:07:31+05:30

आईटी-बैंकिंग स्टॉक्स की धूम, शेयर बाजार फिर चढ़ा शिखर

आईटी-बैंकिंग स्टॉक्स की धूम, शेयर बाजार फिर चढ़ा शिखर

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स 582 अंक चढ़ा और निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के पार पहुंच गया. सोमवार को आईटी और बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से बाजार में जोश दिखा, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ.

1. आईटी शेयरों में तेजी:

आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी हुई. निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी 10 शेयर हरे निशान में रहे और इसमें 1.6% की बढ़त दर्ज की गई.

2. बैंकिंग सेक्टर में मजबूती:

HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े बैंकों के शेयरों में बढ़त से बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर चढ़े. पिछले 5 दिनों में बैंकिंग शेयरों में करीब 3% की तेजी आई है.

3. रुपए की मजबूती:

सोमवार को रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 88.74 प्रति डॉलर पर पहुंचा, जिससे बाजार को और सपोर्ट मिला.

4. ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत:

वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा. एशिया के ज्यादातर बाजार हरे निशान पर रहे, जापान का निक्केई इंडेक्स 225 अंक चढ़ा.

यह भी पढ़ें:  सोने की कीमतें फिर टूटें रिकॉर्ड, देखें आज शहर रेट