ITR डेडलाइन बढ़ी, टैक्सपेयर्स के लिए आज आखिरी मौका

Updated on 2025-09-16T10:10:29+05:30

ITR डेडलाइन बढ़ी, टैक्सपेयर्स के लिए आज आखिरी मौका

ITR डेडलाइन बढ़ी, टैक्सपेयर्स के लिए आज आखिरी मौका

Income Tax Return Deadline: वित्त वर्ष 2025 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख एक दिन और बढ़ा दी गई है। अब जिन लोगों ने अभी तक रिटर्न नहीं भरा है, वे आज यानी 16 सितंबर 2025 तक ITR फाइल कर सकते हैं।

CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने देर रात बयान जारी कर बताया कि आखिरी तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि ई-फाइलिंग पोर्टल 16 सितंबर को रात 12 बजे से सुबह 2:30 बजे तक मेंटेनेंस पर रहेगा।

क्यों बढ़ाई गई तारीख?

कई टैक्सपेयर्स ने ITR फाइल करते समय तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी। इसी वजह से डेडलाइन एक दिन और बढ़ाई गई है। इस बारे में अलग से अधिसूचना भी जारी की गई है।

टैक्सपेयर्स की शिकायतें

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और टैक्सपेयर्स ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें ई-फाइलिंग पोर्टल की धीमी स्पीड, एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट और ITR यूटिलिटीज रिलीज में देरी जैसी समस्याएं आ रही हैं।

अब तक कितने ITR फाइल हुए?

टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि 15 सितंबर तक 7 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल हो चुके हैं। विभाग ने करदाताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स का धन्यवाद किया और बाकी बचे लोगों से अपील की कि वे समय पर ITR जरूर भरें।

मदद के लिए हेल्पडेस्क

टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए विभाग ने ‘असिस्ट टैक्सपेयर्स हेल्पडेस्क’ 24x7 उपलब्ध कराया है, जहां से लोग कॉल, लाइव चैट, सोशल मीडिया और WebEx के जरिए मदद ले सकते हैं।