जन्नत जुबैर और भाई अयान जुबैर पर हमले का मामला, जानें क्या हुआ
जन्नत जुबैर और भाई अयान जुबैर पर हमले का मामला, जानें क्या हुआ
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और मासूमियत के लिए फैंस के बीच खास पहचान रखती हैं। वर्तमान में वह कलर्स चैनल के शो लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
हालांकि, हाल ही में जन्नत और उनके भाई अयान जुबैर को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पनवेल में दोनों पर हमला हुआ, जिसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। इस खबर के बाद फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है। कहा जा रहा है कि जन्नत और अयान कुछ दिन पहले पनवेल गए थे और इसी दौरान यह घटना हुई।
हालांकि, जन्नत, उनके परिवार या पुलिस की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस कारण अभी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी का इंतजार है।
मालूम हो कि जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान शो फुलवा से मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट टीवी शोज में काम किया और फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें हिचकी और लव का दी एंड शामिल हैं।
यह भी पढ़े