जापान: 'ट्विटर किलर' ताखाहिरो शिराइशी को दी गई फांसी, 9 लोगों की हत्या का दोषी था
जापान: 'ट्विटर किलर' ताखाहिरो शिराइशी को दी गई फांसी, 9 लोगों की हत्या का दोषी था
जापान के बहुचर्चित 'ट्विटर किलर' ताखाहिरो शिराइशी को शुक्रवार को फांसी दे दी गई। न्याय मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 2017 में नौ लोगों की बेरहमी से हत्या और शवों के टुकड़े-टुकड़े करने के मामले में दोषी पाए गए शिराइशी को 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी।
28 वर्षीय ताखाहिरो शिराइशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के ज़रिए आत्महत्या की इच्छा रखने वाले लोगों को निशाना बनाया था। उसने उन्हें आत्महत्या में मदद का झांसा देकर अपने अपार्टमेंट बुलाया और फिर हत्या कर दी। पीड़ितों में अधिकतर महिलाएं थीं।
इस फांसी को ऐसे समय में अंजाम दिया गया है जब जापान में मृत्युदंड को समाप्त करने की मांग तेज हो रही है, खासकर पिछले साल दुनिया के सबसे लंबे समय तक मौत की सज़ा झेलने वाले कैदी इवाओ हाकामादा को बरी किए जाने के बाद। मानवाधिकार संगठनों और कई वकीलों ने इसे न्याय व्यवस्था की गंभीर खामी बताया है और फांसी की सज़ा को समाप्त करने की अपील की है।
हालांकि, जापान में अब भी मृत्युदंड का समर्थन करने वालों की संख्या काफी अधिक है और सरकार इसे अपराध नियंत्रण का एक सख्त उपाय मानती है।