JEE Advanced 2025:जेईई एडवांस्ड 2025: पेपर 1 और 2 की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Updated on 2025-05-26T16:10:49+05:30

JEE Advanced 2025:जेईई एडवांस्ड 2025: पेपर 1 और 2 की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Advanced 2025:जेईई एडवांस्ड 2025: पेपर 1 और 2 की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Advanced 2025 Answer Key Released:IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत होगी।

अगर किसी को आंसर-की में कोई गलती लगती है, तो वह 27 मई तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आंसर-की के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित नंबरों का अंदाजा भी लगा सकते हैं।

फाइनल आंसर-की 2 जून को जारी की जाएगी, जो प्रोविजनल आंसर-की पर मिली आपत्तियों की जांच के बाद बनेगी। इसी दिन रिजल्ट भी घोषित होगा।

आपत्ति कैसे दर्ज करें:

वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

  • “JEE Advanced 2025 Answer Key – Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • जिस सवाल पर आपत्ति है, उसे चुनें।
  • फीस जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई को देशभर में हुई थी, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल थे।