JEE Main 2026 Registration: NTA ने डमी लिंक जारी किया, फॉर्म प्रैक्टिस करें स्टेप-बाय-स्टेप

Updated on 2025-11-18T13:23:14+05:30

JEE Main 2026 Registration: NTA ने डमी लिंक जारी किया, फॉर्म प्रैक्टिस करें स्टेप-बाय-स्टेप

JEE Main 2026 Registration: NTA ने डमी लिंक जारी किया, फॉर्म प्रैक्टिस करें स्टेप-बाय-स्टेप

JEE Main 2026 Demo Portal:अगर आप JEE Main 2026 देने वाले हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। NTA ने रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ही एक डमी लिंक जारी कर दिया है, ताकि स्टूडेंट्स पहले से फॉर्म भरने की प्रैक्टिस कर सकें और बाद में गलती न करें। JEE Main लाखों छात्रों का बड़ा एग्जाम है, जिसके जरिए NIT, IIIT और दूसरे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। JEE Main पास करने वाले ही आगे JEE Advanced दे सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 1 कब होगा?

NTA के अनुसार, JEE Main 2026 का पहला सेशन जनवरी में होगा। रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। इसलिए तैयारी का समय अब काफी कम बचा है।

डमी लिंक क्यों जारी किया गया?

रजिस्ट्रेशन के दौरान कई छात्र नाम की स्पेलिंग, डॉक्यूमेंट अपलोड या फॉर्म सबमिट करने में गलती कर देते हैं। इन्हीं गलतियों से बचाने के लिए NTA ने demo.nta.nic.in पर एक डमी लिंक दिया है। यह असली पोर्टल जैसा ही है, बस यहां किया गया रजिस्ट्रेशन केवल प्रैक्टिस के लिए होता है, वैलिड नहीं।

डमी रजिस्ट्रेशन का फायदा

  • रजिस्ट्रेशन के दौरान गलती की संभावना कम हो जाएगी।
  • असली फॉर्म भरते समय कोई दिक्कत नहीं आएगी।
  • वेबसाइट कैसे काम करती है, यह पहले ही समझ आ जाएगा।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड और प्रिव्यू की प्रैक्टिस हो जाएगी।

डमी रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • demo.nta.nic.in पर जाएं।
  • ‘Public Examinations Management Platform’ का पेज खुलेगा।
  • यहां कैंडिडेट पोर्टल पर क्लिक करें।
  • ‘JEE Main 2026 Session 1’ चुनें और अप्लाई करें।
  • गाइडलाइंस, न्यू रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के ऑप्शन दिखेंगे।
  • पहली बार हों तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • गाइडलाइंस पढ़ें और आगे बढ़ें।
  • डमी फॉर्म में नाम, पता और बाकी डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें