जिम कॉर्बेट में गाइड के विदेशी टूरिस्टों को तंबाकू देना पर बवाल

Updated on 2025-11-04T17:28:44+05:30

जिम कॉर्बेट में गाइड के विदेशी टूरिस्टों को तंबाकू देना पर बवाल

जिम कॉर्बेट में गाइड के विदेशी टूरिस्टों को तंबाकू देना पर बवाल

उत्तराखंड के मशहूर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक सफारी गाइड ने विदेशी टूरिस्टों को तंबाकू खिलाने की कोशिश की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया और वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाइड को सस्पेंड कर दिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी पर्यटक खुली जीप में बैठे हैं और गाइड उन्हें हंसते हुए तंबाकू ऑफर करता दिख रहा है। जब वीडियो लोगों तक पहुंचा, तो इसे पर्यटन की छवि खराब करने वाला कदम बताया गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस तरह की हरकतें देश की साख पर बुरा असर डालती हैं।

जिम कॉर्बेट प्रशासन ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और गाइड की पहचान होते ही उसे बुक कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह का व्यवहार वन नियमों और पर्यटन नैतिकता के खिलाफ है। फिलहाल संबंधित गाइड का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पर्यटन विभाग ने सफारी गाइड्स को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में पर्यटकों के साथ अनुचित व्यवहार या असंवेदनशील हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मामला भले छोटा लगे, लेकिन उसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या देश के पर्यटन स्थलों पर अब भी प्रोफेशनलिज्म की कमी है।