June Theatre Releases: अक्षय, आमिर और काजल की नई फिल्में जून में थिएटर्स में, फुल एंटरटेनमेंट का महीना
June Theatre Releases: अक्षय, आमिर और काजल की नई फिल्में जून में थिएटर्स में, फुल एंटरटेनमेंट का महीना
June Theatre Releases: जून का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आ रहा है। इस महीने कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें बॉलीवुड और साउथ की अलग-अलग जोनर की फिल्में शामिल हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन और इमोशनल ड्रामा तक, हर तरह की फिल्में थिएटर्स में दिखेंगी। यहां हम आपको जून में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पहले से बता रहे हैं:
1. हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म हाउसफुल 5 6 जून को रिलीज होगी। इसमें अक्षय के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम बाजवा नजर आएंगे।

2. ठग लाइफ
कमल हासन की एक्शन-गैंगस्टर फिल्म ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कमल के साथ तृषा कृष्णन, सिलाम्बरासन, अभिरामी और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी हैं। ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी और इसका बजट करीब 300 करोड़ है।
![]()
3. सितारे जमीन पर
आमिर खान की नई फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होगी। ये फिल्म 2007 की तारे जमीन पर का सीक्वल है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी। यह फिल्म आमिर की तीन साल बाद वापसी है।

4. कुबेरा
धनुष की फिल्म कुबेरा भी 20 जून को रिलीज होगी। इसे शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में धनुष के साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सराब भी लीड रोल में हैं।

5. मां
काजोल की हॉरर फिल्म मां 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, बंगाली, तमिल और तेलुगु में आएगी। इसे देवगन प्रोडक्शन ने बनाया है और इसमें काजोल के साथ इंद्रनील सेन और रोनित रॉय भी नजर आएंगे।
6. ज्ञानवापी फाइल्स
काजोल की फिल्म के साथ ही ज्ञानवापी फाइल्स भी 27 जून को रिलीज हो रही है। यह फिल्म कन्हैया लाल साहू मर्डर केस पर आधारित है। फिल्म में विजय राज, प्रीति झंगियानी और मुस्ताख खान हैं। इसे भारत एस श्रीनाथ और जयंत सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।