नैतिक बनकर छाए करण मेहरा, किरदार छोड़ने पर किया बड़ा खुलासा
नैतिक बनकर छाए करण मेहरा, किरदार छोड़ने पर किया बड़ा खुलासा
स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. शो की नई पीढ़ी की कहानी भले ही आगे बढ़ चुकी हो, लेकिन अक्षरा और नैतिक की जोड़ी को लोग आज भी नहीं भूले हैं. इसी बीच नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण मेहरा ने शो को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को एक बार फिर पुरानी यादों में पहुंचा दिया.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण मेहरा ने बताया कि उन्हें शो में पिता का किरदार निभाने पर कभी पछतावा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया था.
करण ने बताया, “शो में मेरी और अक्षरा की कहानी अरेंज मैरिज से शुरू हुई लव स्टोरी थी. इस सफर में मैंने बेटा, मंगेतर, पति, दामाद और फिर पिता का किरदार निभाया. पिता का रोल मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था. कहानी में बड़ा लीप आने के बाद भी मैंने शो नहीं छोड़ा और करीब डेढ़ साल तक काम करता रहा.”
उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान पूरी टीम के साथ बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास रहा. करण के मुताबिक, शो की सादगी और परिवार से जुड़ी भावनाओं ने दर्शकों को इससे गहराई से जोड़ा.
आज भी लोग कहते हैं ‘नैतिक’
करण मेहरा ने बताया कि आज भी लोग उन्हें असली नाम से ज्यादा “नैतिक” कहकर बुलाते हैं. उन्होंने कहा, “जब आप किसी किरदार को लंबे समय तक निभाते हैं, तो वह आपकी असल जिंदगी का हिस्सा बन जाता है. लोग आज भी सड़क पर मुझे नैतिक कहकर पुकारते हैं.”
टीवी शोज में फैमिली ड्रामा की लोकप्रियता पर बात करते हुए करण ने कहा कि परिवार और रिश्तों से जुड़ी कहानियां हमेशा दर्शकों को पसंद आती हैं. उन्होंने माना कि टीवी इंडस्ट्री में “किचन पॉलिटिक्स” और पारिवारिक ड्रामा आज भी दर्शकों को बांधे रखने का सबसे बड़ा फॉर्मूला है.
7 साल तक निभाया नैतिक का किरदार
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ साल 2009 में शुरू हुआ था और करण मेहरा ने 2016 तक नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया. अपने शांत, समझदार और आदर्श बेटे-पति की छवि से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई.
इसके अलावा करण ‘खटमल-ए-इश्क’, ‘शुभारंभ’ और ‘मेहंदी वाला घर’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं. वह ‘बिग बॉस 10’ का भी हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, आज भी फैंस उन्हें सबसे ज्यादा “नैतिक” के नाम से ही याद करते हैं.
यह भी पढ़े