Karwa Chauth Moon Rising Time Tomorrow: करवा चौथ पर कितने बजे दिखाई देगा चांद?

Updated on 2025-10-09T14:34:46+05:30

Karwa Chauth Moon Rising Time Tomorrow: करवा चौथ पर कितने बजे दिखाई देगा चांद?

Karwa Chauth Moon Rising Time Tomorrow: करवा चौथ पर कितने बजे दिखाई देगा चांद?

Moon Rising Time Tomorrow: कार्तिक महीने की शुरुआत के बाद करवा चौथ सबसे पहला त्योहार है, जो पति-पत्नी के प्यार और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन उपवास रखने के बाद रात में चंद्रमा निकलने पर उसे अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है।

इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को है। इस दिन देशभर की महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती हैं, क्योंकि छलनी से चंद्रमा देखकर और उसे अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं।

10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा शाम 08:13 बजे (दिल्ली के अनुसार) होगी। अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय थोड़े बहुत अंतर के साथ हो सकता है। इसलिए अपने शहर में चंद्रमा निकलने का सही समय जानना जरूरी है।

करवा चौथ पर शहर अनुसार चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2025 City Wise Moon Rising Time)

शहर का नाम (City Name) चांद निकलने का समय (Moonrise Time)
दिल्ली  रात 8 बजकर 13 मिनट
नोएडा रात 8 बजकर 13 मिनट
मुंबई रात 8 बजकर 55 मिनट
गांधीनगर रात 8 बजकर 46 मिनट
शिमला रात 8 बजकर 06 मिनट
कोलकाता रात 7 बजकर 41 मिनट
चंडीगढ़ रात 8 बजकर 08 मिनट
पंजाब रात 8 बजकर 10 मिनट
अहमदाबाद रात 8 बजकर 47 मिनट
भोपाल रात 8 बजकर 26 मिनट
हरिद्वार रात 8 बजकर 05 मिनट
इंदौर रात 8 बजकर 33 मिनट
जम्मू  रात 8 बजकर 11 मिनट
देहरादून  रात 8 बजकर 04 मिनट
लखनऊ रात 8 बजकर 02 मिनट
पटना रात 7 बजकर 48 मिनट
चेन्नई रात 8 बजकर 37 मिनट
जयपुर रात 8 बजकर 23 मिनट
रायपुर  रात 8 बजकर 01 मिनट
प्रयागराज रात 8 बजकर 02 मिनट
भुवनेश्वर  रात 8 बजकर 58 मिनट