फ्रिज के ऊपर रखें ये चीजें, बढ़ेगा आपका खर्चा
फ्रिज के ऊपर रखें ये चीजें, बढ़ेगा आपका खर्चा
गर्मियों में पानी ठंडा करने से लेकर फल-सब्जियां स्टोर करने तक फ्रिज हर घर में जरूरी हो गया है। लेकिन अक्सर हमारी कुछ आदतों की वजह से ये जल्दी खराब हो जाता है। फ्रिज खराब होने पर उसे ठीक कराने में खर्च भी आता है और बार-बार समस्या होने लगती है।
क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रिज बार-बार क्यों खराब होता है? इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक कारण फ्रिज के ऊपर रखा सामान भी है। लोग अक्सर फ्रिज के ऊपर सजावट या रोजमर्रा की चीजें रख देते हैं, जिससे फ्रिज को नुकसान पहुंच सकता है।
फ्रिज के ऊपर कभी न रखें ये चीजें:
पॉट या प्लांटर – फ्रिज को सजाने के लिए भारी पॉट या प्लांटर रखना फ्रिज को नुकसान पहुंचा सकता है।
माइक्रोवेव या ओवन – फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव या ओवन रखने से गर्मी की वजह से कूलिंग प्रभावित होती है।
गैस सिलेंडर या इलेक्ट्रिक उपकरण – इससे शॉर्ट सर्किट और सुरक्षा का खतरा बढ़ जाता है।
प्लास्टिक या कपड़े का कवर – फ्रिज को ढकने से गर्मी बाहर नहीं निकलती, जिससे फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है।
गरम खाना या कड़ाही/तवा – गर्म बर्तन रखने से फ्रिज की कूलिंग कॉइल पर असर पड़ता है और यह जल्दी खराब हो जाता है।