Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और घर में दो लाशें, नौकर ने मां-बेटे की कर दी हत्या

Updated on 2025-07-03T11:38:31+05:30

Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और घर में दो लाशें, नौकर ने मां-बेटे की कर दी हत्या

Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और घर में दो लाशें, नौकर ने मां-बेटे की कर दी हत्या

Delhi Double Murder: दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-1 में एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर सामने आया है। एक ही घर में मां और बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 42 साल की रुचिका और उनके 14 साल के बेटे कृष के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जो बिहार का रहने वाला है।

पूछताछ में मुकेश ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रुचिका ने किसी बात पर उसे डांट दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने मां-बेटे की हत्या कर दी।

पड़ोसियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब 9.40 बजे जब महिला के पति कुलदीप घर लौटे, तो उन्होंने सीढ़ियों पर खून देखा और दरवाजा बंद पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नज़ारा खौफनाक था। रुचिका की लाश बेडरूम में और बेटे का शव बाथरूम में मिला। दोनों के गले धारदार हथियार से रेते गए थे।

पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है और सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।