दिवाली से पहले पंखे साफ करने का आसान तरीका जानें

Updated on 2025-10-11T13:20:08+05:30

दिवाली से पहले पंखे साफ करने का आसान तरीका जानें

दिवाली से पहले पंखे साफ करने का आसान तरीका जानें

दिवाली का त्योहार नजदीक है, और इस दौरान घर की सफाई सबसे जरूरी काम होता है। खासकर पंखों की सफाई सबसे मुश्किल होती है, क्योंकि उन्हें ठीक से साफ करना मुश्किल होता है और अक्सर स्टूल या सीढ़ी का सहारा लेना पड़ता है।

पंखे साफ करना क्यों मुश्किल है

कुछ घरों में पंखे आसानी से पहुंचने वाली हाइट पर होते हैं, लेकिन ऊँचे घरों में पंखों तक पहुंचना मुश्किल होता है और सफाई ठीक से नहीं हो पाती।

आसान तरीका

  • पंखे साफ करने के लिए सिर्फ कपड़े की जरूरत नहीं, बल्कि एक आसान जुगाड़ से आप नीचे खड़े होकर भी पंखा साफ कर सकते हैं।
  • एक हैंगर लें और इसका ऊपर वाला मुड़ा हिस्सा सीधा करें।
  • इसे किसी डंडे या वाइपर वाले पाइप से बांध दें।
  • हैंगर के ऊपर और नीचे स्पंज या पुराना फोम बांधें। अगर फोम न हो तो कपड़ा भी लगा सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि पंखे के ब्लेड फोम या कपड़े के बीच फंस जाए ताकि धूल आसानी से हटे।
  • सबसे पहले हैंगर से पंखे के तीनों ब्लेड साफ करें।
  • फिर एक टब में सर्फ वाला पानी डालकर स्पंज को डुबोएं और ब्लेड में फंसाकर साफ करें। दो-तीन बार करने से पंखे चमकदार हो जाएंगे।