Liver Cancer Symptoms: पेट के दर्द को न करें नज़रअंदाज़, हो सकता लिवर कैंसर
Liver Cancer Symptoms: पेट के दर्द को न करें नज़रअंदाज़, हो सकता लिवर कैंसर
Liver Cancer Symptoms: हमारे शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। कभी पेट में भारीपन, कभी थकान या कमर और पेट के बीच हल्का दर्द। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे लक्षण कई बार गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।
लिवर कैंसर में दर्द कहां होता है?
लिवर कैंसर की शुरुआत में पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। यह दर्द लगातार रह सकता है या बीच-बीच में तेज हो सकता है। कई बार यह दर्द पीठ या कंधे तक भी पहुंच जाता है।
लिवर कैंसर के अन्य लक्षण
लगातार थकान रहना
बिना वजह वजन कम होना
भूख न लगना
पीलिया (त्वचा और आंखों का पीला पड़ना)
पेट में सूजन या भारीपन
बार-बार मतली या उल्टी आना
लिवर कैंसर के खतरे बढ़ाने वाले कारण
लंबे समय तक शराब पीना
हेपेटाइटिस B और C का संक्रमण
फैटी लिवर की समस्या
मोटापा और गलत खानपा
धूम्रपान और खराब जीवनशैली
लिवर कैंसर से बचाव के उपाय
शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं
संतुलित और हेल्दी खाना खाएं
नियमित रूप से लिवर की जांच कराएं
हेपेटाइटिस B का टीका लगवाएं
वजन नियंत्रित रखें और रोजाना व्यायाम करें