‘बेबी I Love You...’ मैसेज भेजने वाले चैतन्यानंद की मुंबई में मिली लोकेशन

Updated on 2025-09-26T15:48:03+05:30

‘बेबी I Love You...’ मैसेज भेजने वाले चैतन्यानंद की मुंबई में मिली लोकेशन

‘बेबी I Love You...’ मैसेज भेजने वाले चैतन्यानंद की मुंबई में मिली लोकेशन

छात्राओं को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोपों से घिरे चैतन्यानंद का नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई है।

चैतन्यानंद पर आरोप है कि उसने छात्राओं को “बेबी I Love You, पास आओ ना...” जैसे मैसेज भेजे थे। यह मामला सामने आने के बाद छात्राओं और अभिभावकों में गुस्सा फैल गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और अब उसकी मौजूदगी का सुराग मुंबई में मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की एक टीम वहां सक्रिय है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है, जहां लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां चैतन्यानंद को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश में लगी हैं। अब देखना होगा कि वह कब तक कानून के शिकंजे से बच पाता है।