रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, सरकार ने दी राहत, देखें आपके शहर का रेट
रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, सरकार ने दी राहत, देखें आपके शहर का रेट
Commercial LPG Cylinder Rate Cut: देश में 1 अगस्त 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी की है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है। कटौती के बाद कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: ₹1,631.50
- मुंबई: ₹1,583
- कोलकाता: ₹1,735.50
- चेन्नई: ₹1,790
जुलाई में यह सिलेंडर दिल्ली में ₹1,665 और कोलकाता-मुंबई में ₹1,616.50 के करीब बिक रहा था।
वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी दिल्ली में ₹853 और मुंबई में ₹852.50 है। इसमें 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
तेल कंपनियों ने बताया कि यह नई कीमतें देशभर में 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक जगहों पर काम करने वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली है