LPG Price Today सिलेंडर के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

Updated on 2026-04-07T11:31:58+05:30

LPG Price Today सिलेंडर के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

LPG Price Today सिलेंडर के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

LPG Cylinder Price Update: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में गैस कीमतों पर भी दिखने लगा है। सप्लाई प्रभावित होने के कारण तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।

बताया जा रहा है कि ईरान में जारी संघर्ष के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है, जिससे गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। इसी वजह से LPG महंगा हुआ है और इसके विकल्प के रूप में PNG की मांग तेजी से बढ़ी है। सरकार भी गैस कंपनियों को PNG सप्लाई बढ़ाने और लोगों को LPG से PNG की ओर शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

इंडियन ऑयल के अनुसार, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता में इसकी कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है और अब यह 2,200 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। चेन्नई में भी कीमत बढ़कर करीब 2,246 रुपये हो गई है।

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब करीब 2,078 रुपये का मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर लगभग 2,031 रुपये हो गई है।

घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह अभी 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.5 रुपये और चेन्नई में 928.5 रुपये पर स्थिर है।

PNG की बढ़ी मांग

गैस की संभावित कमी को देखते हुए PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की सप्लाई बढ़ाई जा रही है। इसके चलते शहरी इलाकों में PNG की मांग में तेजी आई है।

LPG सिलेंडर की आज कीमत

शहर  घरेलू रसोई गैस की कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली 913.0 रुपये 2078.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 2031.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 2208.5 रुपये
चेन्नई  928.5 रुपये 2246.5 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 2161.0 रुपये
जयपुर 916.5 रुपये 2106.0 रुपये
पटना 1002.5 रुपये 2353.5 रुपये
देहरादून  932.0 रुपये 2131.5 रुपये
गंगटोक  1065.5 रुपये 2584.0 रुपये

देश में PNG की कीमतें

शहर

कीमत (प्रति SCM)

दिल्ली 47.89 रुपये
मुंबई  50 रुपये
कोलकाता  50 रुपये
चेन्नई   50 रुपये
बेंगलुरु 52 रुपये
हैदराबाद 51 रुपये
जयपुर 49.50 रुपये
पटना 49.44 रुपये
लखनऊ 56.50 रुपये

यह भी पढ़े

सोने-चांदी में बड़ा उतार-चढ़ाव! आज 10 ग्राम सोने की कीमत जानकर चौंक जाएंगे