जन्माष्टमी शोभायात्रा में बड़ा हादसा, करंट से 5 की मौत
Updated on 2025-08-18T14:06:57+05:30
जन्माष्टमी शोभायात्रा में बड़ा हादसा, करंट से 5 की मौत
उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। शोभायात्रा का रथ ऊंचे बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया और मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री के गनमैन समेत कई लोग घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही रथ बिजली की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आया, वहां मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों का इलाज जारी है। इस घटना ने जन्माष्टमी की खुशियों को मातम में बदल दिया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।