ट्विशा केस में बड़ा खुलासा! सास के बयान पर सवाल, CBI बढ़ा सकती है रिमांड
ट्विशा केस में बड़ा खुलासा! सास के बयान पर सवाल, CBI बढ़ा सकती है रिमांड
Bhopal News: भोपाल की मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच ने नया मोड़ ले लिया है। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पति और सास के बयानों में गंभीर विरोधाभास सामने आया, जिससे जांच एजेंसी का शक और गहरा गया है। अब CBI दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।
क्राइम सीन रीक्रिएशन में सामने आए नए सवाल
मामले की तह तक पहुंचने के लिए CBI ने सोमवार को भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर में क्राइम सीन रीक्रिएट किया। जांच के दौरान ट्विशा के कद और लगभग 80 किलो वजन के बराबर पुतले का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी ने आरोपियों से घटना वाले दिन की पूरी स्थिति दोहराने को कहा।
रीक्रिएशन के दौरान पति समर्थ सिंह ने पुतले को सहारा देकर उठाया, जबकि सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कुछ ही सेकंड में फंदा खोलने का प्रदर्शन किया। इसके बाद सीपीआर देने की प्रक्रिया भी दोहराई गई।
बयानों से नहीं मिले सबूत
CBI सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर किए गए रीक्रिएशन और पहले दिए गए बयानों में कई अहम विसंगतियां सामने आई हैं। पति और सास की बताई कहानी मौके की परिस्थितियों से मेल नहीं खा सकी। इसी वजह से जांच एजेंसी अब पूरे घटनाक्रम को संदेह की नजर से देख रही है।
आज फिर बढ़ सकती है रिमांड
दोनों आरोपियों की पांच दिन की CBI रिमांड मंगलवार को खत्म हो रही है। एजेंसी का मानना है कि डिजिटल, फॉरेंसिक और तकनीकी सबूतों की जांच अभी अधूरी है। ऐसे में CBI अदालत में पेश होकर तीन से पांच दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग कर सकती है।
मौत की गुत्थी और उलझी
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पहले ही कई सवाल खड़े कर चुकी है। अब क्राइम सीन रीक्रिएशन में सामने आए विरोधाभासों ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है।
यह भी पढ़े