घर पर बनाएं वेज ऑमलेट, स्वाद ऐसा कि एग लवर्स भी खुश

Updated on 2025-11-20T11:05:35+05:30

घर पर बनाएं वेज ऑमलेट, स्वाद ऐसा कि एग लवर्स भी खुश

घर पर बनाएं वेज ऑमलेट, स्वाद ऐसा कि एग लवर्स भी खुश

ऑमलेट का नाम आते ही ज्यादातर लोग अंडे के बारे में सोचते हैं, लेकिन अब ऐसा ज़रूरी नहीं है. जिन लोगों को ऑमलेट का स्वाद पसंद है लेकिन वे अंडे नहीं खाते, उनके लिए वेज ऑमलेट एक बढ़िया विकल्प बन चुका है. यह देखने, खाने और महसूस करने में बिल्कुल एग ऑमलेट जैसा लगता है, लेकिन इसमें अंडे की थोड़ी भी मात्रा नहीं होती. इसकी खुशबू और टेक्सचर भी बिल्कुल असली ऑमलेट जैसा होता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए जो चीजें चाहिए, वो हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. यह प्रोटीन से भरपूर, हल्का और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाला हेल्दी विकल्प है.

वेज ऑमलेट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • बारीक कटा टमाटर
  • बारीक कटा प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 1/4 टीस्पून हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी
  • तेल

कैसे बनाएं वेज ऑमलेट?

सबसे पहले सभी सब्जियों को बारीक काट लें. अब एक बाउल में बेसन, हल्दी, नमक और कटी सब्जियां डालकर अच्छे से मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालकर स्मूद बैटर बना लेंबैटर ना ज्यादा गाढ़ा हो, ना ज्यादा पतला.

तवे पर हल्का तेल गर्म करें और एक चम्मच बैटर डालकर ऑमलेट की तरह फैला दें. इसे धीमी आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. तैयार ऑमलेट को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

वेज ऑमलेट के फायदे

यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो अंडा नहीं खाते लेकिन प्रोटीन चाहते हैं. यह हल्का, हेल्दी और फाइबर से भरपूर होता है. बच्चे, बड़े और बुजुर्गसभी इसे आसानी से खा सकते हैं और यह सबके लिए फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें:  

हेल्दी और टेस्टी पालक मोमोज रेसिपी, बाकी मोमोज भूल जाएंगे