दिल्ली में अब भी कई चीजें मुफ्त, लेकिन अब शर्तें लागू
दिल्ली में अब भी कई चीजें मुफ्त, लेकिन अब शर्तें लागू
Delhi Free Things Rules:दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है। 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर बीजेपी ने सत्ता संभाली और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान चलाई गई मुफ्त सुविधाएं जारी रहेंगी, लेकिन कुछ शर्तों में बदलाव किया गया है।
बस में फ्री सफर के बदले नए नियम
2019 में अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की थी। नई सरकार ने इसे बंद नहीं किया है, लेकिन अब फ्री सफर के लिए पिंक टिकट की जगह डिजिटल कार्ड जारी किया जाएगा। इस कार्ड के बिना महिलाएं मुफ्त यात्रा नहीं कर पाएंगी।
फ्री बिजली जारी रहेगी
दिल्ली सरकार अब भी 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दे रही है। 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने पर सब्सिडी कम हो जाती है और उपभोक्ताओं को तय दरों पर भुगतान करना होगा।