दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पास पहुंचा।

Updated on 2025-05-20T11:11:29+05:30

दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पास पहुंचा।

दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पास पहुंचा।

Stock Market Today:दो दिन की गिरावट के बाद मंगलवार 20 मई 2025 को शेयर बाजार संभला। सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा और निफ्टी भी 25,000 के करीब पहुंचा। आज कई कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जिनमें बजाज ग्लोबल, फोर्टिस हेल्थकेयर, हिंडाल्को और गोदावरी पावर जैसी कंपनियां शामिल हैं।

पिछले दो दिनों में गिरावट

सोमवार को बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा। सेंसेक्स 271 अंक टूटकर 82,059 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 74 अंक गिरकर 24,945 पर आ गया। इस गिरावट की वजह अमेरिका की रेटिंग घटना और ग्लोबल बाजारों में कमजोरी रही।

आईटी शेयरों में दबाव

इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल जैसे आईटी शेयरों में गिरावट रही। वहीं, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और एसबीआई जैसे शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

मूडीज की रिपोर्ट का असर

एनालिस्ट गौरव गर्ग के मुताबिक, मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाकर AA1 कर दी है, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। अमेरिका पर भारी कर्ज और वैश्विक अस्थिरता की वजह से बाजार पर असर पड़ा।