GST सुधारों के ऐलान से बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी

Updated on 2025-08-18T13:53:57+05:30

GST सुधारों के ऐलान से बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी

GST सुधारों के ऐलान से बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी

Stock Market Today: जीएसटी सुधारों की घोषणा और रविवार को अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात से शेयर बाजार में मजबूती आई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निवेशकों का जोश साफ दिखा। बीएसई सेंसेक्स 1,096.99 अंक बढ़कर 81,694.65 पर खुला और एनएसई निफ्टी 358.40 अंक चढ़कर 24,989.70 तक पहुंच गया।

जीएसटी सुधारों से बढ़ा उत्साह

शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर सबसे आगे रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी कटौती से गाड़ियों की कीमतें घट सकती हैं, इसी उम्मीद में निवेशकों ने खरीदारी तेज की।

ऑटो और सीमेंट सेक्टर में बढ़त

डॉ. विजय कुमार (जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स) ने कहा कि दिवाली तक जीएसटी दरें 5-18% के बीच आने से उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। इससे सबसे ज्यादा लाभ ऑटो और सीमेंट सेक्टर को मिलेगा। टीवीएस मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, मारुति और एमएंडएम के शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं सीमेंट कंपनियों के शेयर भी चढ़े।