अमेरिकी कोर्ट के फैसले से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 167 अंक टूटा, IT सेक्टर दबाव में

Updated on 2025-05-30T10:48:59+05:30

अमेरिकी कोर्ट के फैसले से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 167 अंक टूटा, IT सेक्टर दबाव में

अमेरिकी कोर्ट के फैसले से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 167 अंक टूटा, IT सेक्टर दबाव में

Stock Market Today 30 May 2025: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 30 मई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 140 अंक गिरा और फिर गिरकर कुल 167 अंक तक नीचे चला गया। निफ्टी भी 24,800 के नीचे खुला। ओला इलेक्ट्रिक के चौथी तिमाही नतीजे आने के बाद इसके शेयरों में 7% की गिरावट आई। आईटी सेक्टर के शेयरों पर भी दबाव देखा गया।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

अमेरिका में ट्रंप टैरिफ को लेकर बने असमंजस के बीच एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही। अमेरिकी अदालत ने पहले टैरिफ पर रोक लगाई, फिर उसे जारी रखने का आदेश दे दिया। इसके बाद जापान का निक्केई 1.48% और टॉपिक्स इंडेक्स 0.8% गिर गया। साउथ कोरिया का कोस्पी 0.18% और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.19% फिसल गया।

गुरुवार को बाजार में तेजी

गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। अमेरिकी अदालत द्वारा ट्रंप टैरिफ पर रोक लगाने के फैसले का असर भारतीय और एशियाई बाजारों पर भी दिखा। सेंसेक्स 320 अंक चढ़कर 81,633 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 81 अंक बढ़कर 24,833 पर पहुंच गया था।