भूकंप के बाद बाजार उछला, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,500 के पार, 10 सेकंड में 8.47 लाख करोड़ का फायदा।

Updated on 2025-04-08T10:39:40+05:30

भूकंप के बाद बाजार उछला, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,500 के पार, 10 सेकंड में 8.47 लाख करोड़ का फायदा।

भूकंप के बाद बाजार उछला, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,500 के पार, 10 सेकंड में 8.47 लाख करोड़ का फायदा।

Stock Market Today: सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में तेज़ी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,189 अंक चढ़कर 74,327 तक पहुंच गया, वहीं निफ्टी 371 अंक की बढ़त के साथ 22,532 पर कारोबार करता दिखा।

हर सेक्टर में बढ़त, सिर्फ TCS में गिरावट

शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर्स हरे निशान में थे, सिर्फ TCS के शेयर लाल निशान में दिखे। टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और टाइटन के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही।

निवेशकों को हुआ बड़ा मुनाफा

सोमवार को बाजार में 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन मंगलवार को शुरुआती घंटे में ही 8.47 लाख करोड़ की रिकवरी हो गई। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 3,97 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

टैरिफ का असर और ग्लोबल अनिश्चितता

सोमवार की गिरावट की वजह ट्रंप का 'रेसिप्रोकल टैरिफ' बताया जा रहा है, जिससे वैश्विक बाजारों में हलचल है। विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद से चीन की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है और महंगाई बढ़ने का खतरा भी है।