नाखूनों पर दिखने वाले निशान: शरीर में विटामिन की कमी का संकेत

Updated on 2025-09-20T13:43:36+05:30

नाखूनों पर दिखने वाले निशान: शरीर में विटामिन की कमी का संकेत

नाखूनों पर दिखने वाले निशान: शरीर में विटामिन की कमी का संकेत

नाखूनों पर दिखने वाले छोटे-छोटे धब्बे, सफेद रेखाएं या हल्के निशान कई बार हमें मामूली लगते हैं, लेकिन ये संकेत हमारे शरीर की गहराई से जुड़े हैं। नाखून सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं होते, बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी होते हैं।

डॉ. तन्वी वैद्य बताती हैं कि नाखूनों पर बने अलग-अलग निशान या रेखाएं कई बार शरीर में विटामिन की कमी या किसी गंभीर रोग का इशारा हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, नाखूनों पर सफेद धब्बे जिंक या कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकते हैं। लंबी रेखाएं या खांचे आयरन की कमी का संकेत देते हैं, जबकि पीले नाखून विटामिन ई की कमी का संकेत हो सकते हैं। इसलिए, नाखूनों पर होने वाले इन बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।