मायावती का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा – मुझ पर कराए गए जानलेवा हमले का...
Updated on 2025-03-28T11:43:56+05:30
मायावती का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा – मुझ पर कराए गए जानलेवा हमले का...
UP Politics: बसपा प्रमुख मायावती ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 30 साल पुरानी घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश से पश्चाताप करने की मांग की।
मायावती ने लिखा कि आगरा की घटना के साथ-साथ अखिलेश यादव को 2 जून 1995 के लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड में उन पर हुए हमले को भी याद करना चाहिए और इसका पश्चाताप करना चाहिए।
उन्होंने सपा पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को आगरा की घटना की आड़ में राजनीति करना बंद करना चाहिए।
इससे पहले भी मायावती ने सपा पर दलित नेताओं को राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि दलितों को सपा के हथकंडों से सतर्क रहना चाहिए और समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाली राजनीति ठीक नहीं है।