Meta के एक कर्मचारी ने मार्क जुकरबर्ग की पोस्ट पत्नी से शेयर की, कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

Updated on 2025-03-17T12:18:40+05:30

Meta के एक कर्मचारी ने मार्क जुकरबर्ग की पोस्ट पत्नी से शेयर की, कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

Meta के एक कर्मचारी ने मार्क जुकरबर्ग की पोस्ट पत्नी से शेयर की, कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

Meta ने कर्मचारी को नौकरी से निकाला, इंटरनल पोस्ट पत्नी से शेयर करना पड़ा भारी

Meta के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रिले बर्टन, को कंपनी की इंटरनल जानकारी पत्नी से शेयर करने पर नौकरी से निकाल दिया गया। बर्टन अगले दिन बोनस पाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें फायर कर दिया गया।

क्या था मामला?
बर्टन ने Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की एक इंटरनल पोस्ट का हिस्सा अपनी पत्नी को फॉरवर्ड कर दिया। इस पोस्ट में जुकरबर्ग ने काम न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि, यह खबर पहले ही दो बड़े मीडिया हाउस छाप चुके थे, फिर भी Meta ने इसे पॉलिसी का उल्लंघन माना और बर्टन को फायर कर दिया।

बोनस भी नहीं मिला
बर्टन को बेहतरीन परफॉर्मेंस रेटिंग मिली थी और उन्हें जल्द ही बोनस मिलने वाला था, लेकिन नौकरी के साथ-साथ बोनस भी हाथ से चला गया। बर्टन ने दावा किया कि Meta ने ऐसे सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला, जो काम के दबाव की बातें अपने पार्टनर से शेयर करते थे।

Meta का जवाब
Meta ने सीधे इस मामले पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन कंपनी का कहना है कि इंटरनल जानकारी शेयर करना पॉलिसी के खिलाफ है। किसी भी लीक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।