Michael Patrick: गेम ऑफ थ्रोंस एक्टर माइकल पैट्रिक का 35 साल में निधन

Updated on 2026-04-11T15:21:47+05:30

Michael Patrick: गेम ऑफ थ्रोंस एक्टर माइकल पैट्रिक का 35 साल में निधन

Michael Patrick: गेम ऑफ थ्रोंस एक्टर माइकल पैट्रिक का 35 साल में निधन

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोंस में नजर आ चुके एक्टर माइकल पैट्रिक का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Michael Patrick (@michaelpatrick314)

माइकल पैट्रिक, जिन्हें उनके स्टेज नेम माइकल कैंपबेल के नाम से भी जाना जाता था, लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी नाओमी शिहान ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि माइकल को मोटर न्यूरोन बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

नाओमी ने भावुक पोस्ट में लिखा कि माइकल ने नॉर्दर्न आयरलैंड हॉस्पिस में अपनी आखिरी सांस ली। उन्हें फरवरी 2023 में इस बीमारी का पता चला था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा खराब थी।

पत्नी का भावुक पोस्ट

नाओमी ने लिखा, “हम इस दुख को शब्दों में बयान नहीं कर सकते। माइक कई लोगों के लिए प्रेरणा थे और उन्होंने अपनी जिंदगी पूरी तरह जी।” उन्होंने इस मुश्किल समय में साथ देने वालों का धन्यवाद भी किया।

छोटे रोल से भी बनाया बड़ा असर

माइकल पैट्रिक ने गेम ऑफ थ्रोंस के छठे सीजन में ‘वाइल्डलिंग दंगाई’ का किरदार निभाया था। छोटा रोल होने के बावजूद उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।

थिएटर में भी था मजबूत नाम

माइकल ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और माउंटव्यू एकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स से अभिनय सीखा। थिएटर में उनके काम को भी काफी पहचान मिली।

यह भी पढ़े 

Splitsvilla X6: विला बना रणभूमि, दीक्षा-आकांक्षा में जमकर हुई सरेआम मारपीट