मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा जीतीं, भारत बाहर रहा

Updated on 2025-11-21T12:53:22+05:30

मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा जीतीं, भारत बाहर रहा

मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा जीतीं, भारत बाहर रहा

130 देशों की कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर मेक्सिको की फातिमा बॉश मिस यूनिवर्स 2025 बन गई हैं. 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का विजेता मिल चुका है और फातिमा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में भी जगह नहीं बना पाईं, जिससे भारतीय फैन्स निराश हुए हैं. लोगों को उम्मीद थी कि राजस्थान की मनिका इस बार ताज भारत लेकर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

जहां फातिमा ने मिस यूनिवर्स का ताज जीता, वहीं थाईलैंड की प्रवीणार सिंह फर्स्ट रनर-अप, वेनेजुएला की स्टेफनी एबेसाली सेकंड रनर-अप और फिलीपींस की मा. एहटिसा मनालो थर्ड रनर-अप रहीं।

किस जवाब ने जिताया ताज?

फातिमा बॉश से पूछा गया कि 2025 में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है? उन्होंने कहा—

"एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर मैं अपनी आवाज और शक्ति का इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए करूंगी. आज महिलाएं बोलने, बदलाव लाने और साफ नजरिए से आगे बढ़ने के लिए खड़ी हैं. बहादुर महिलाएं ही इतिहास बनाती हैं."

भारत का मिस यूनिवर्स रिकॉर्ड

भारत अब तक तीन बार मिस यूनिवर्स का ताज जीत चुका है—

1994 में सुष्मिता सेन, 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज संधू. 2021 के बाद से भारत फिर यह खिताब नहीं जीत पाया है.

ये भी पढ़ें:  

Palash Muchhal Engagement: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल सगाई, अनाउंसमेंट हुई मुन्नाभाई स्टाइल में