Money Plant Growth Tips: एक ट्रिक अपनाएं, बालकनी में छा जाएगी मनी प्लांट बेल

Updated on 2026-04-23T11:37:07+05:30

Money Plant Growth Tips: एक ट्रिक अपनाएं, बालकनी में छा जाएगी मनी प्लांट बेल

Money Plant Growth Tips: एक ट्रिक अपनाएं, बालकनी में छा जाएगी मनी प्लांट बेल

How To Make Money Plant Vine Spread In Balcony: अगर आपकी बालकनी में रखा मनी प्लांट सही तरह से नहीं बढ़ रहा या उसकी बेल लंबी होने के बावजूद फैल नहीं पा रही, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक आसान ट्रिक अपनाकर आप इसे पूरी बालकनी में फैला सकते हैं और घर को हरियाली से भर सकते हैं।

मनी प्लांट ऐसा पौधा है, जो तेजी से बढ़ने और फैलने की क्षमता रखता है, लेकिन इसके लिए सही दिशा, सहारा और देखभाल बेहद जरूरी होती है। थोड़ी सी समझदारी और सही तरीका अपनाकर आप इसकी ग्रोथ को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

सही जगह का चुनाव है जरूरी

सबसे पहले मनी प्लांट को ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप न पड़े लेकिन पर्याप्त रोशनी जरूर मिले। हल्की और परोक्ष धूप इस पौधे के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। इससे इसकी पत्तियां हरी-भरी रहती हैं और बेल तेजी से बढ़ती है।

क्या है वो आसान ट्रिक?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मनी प्लांट की बेल को फैलाने के लिए उसे सही सहारा देना सबसे जरूरी है। आप दीवार, बालकनी की ग्रिल या रस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेल को धीरे-धीरे उसी दिशा में मोड़कर बांधते जाएं, जहां आप इसे फैलाना चाहते हैं।

जैसे-जैसे बेल बढ़ेगी, उसे ऊपर या किनारों की ओर बढ़ने का रास्ता मिलता रहेगा और कुछ ही दिनों में आपकी पूरी बालकनी हरियाली से ढक सकती है। यही छोटी सी ट्रिक मनी प्लांट को तेजी से फैलाने में सबसे ज्यादा असरदार साबित होती है।

पानी देने में न करें गलती

मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए पानी देना भी उतना ही अहम है। ज्यादा पानी देने से इसकी जड़ें खराब हो सकती हैं, इसलिए तभी पानी दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे।

अगर आप इसे पानी में उगा रहे हैं, तो हर 7 से 10 दिन में पानी बदलना जरूरी है। इससे पौधा स्वस्थ रहता है और उसकी ग्रोथ बनी रहती है।

छंटाई और खाद का रखें ध्यान

समय-समय पर पौधे की छंटाई करना भी जरूरी है। सूखी या पीली पत्तियों को हटाने से नई और घनी बेल निकलती है। अगर बेल ज्यादा लंबी हो जाए, तो उसे काटकर दोबारा लगाया जा सकता है, जिससे एक पौधे से कई नए पौधे तैयार हो जाते हैं।

खाद की बात करें तो मनी प्लांट को ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती, लेकिन महीने में एक बार हल्की खाद देने से इसकी ग्रोथ और बेहतर हो जाती है।

थोड़ी देखभाल, पूरी बालकनी हरी-भरी

अगर आप मनी प्लांट को खुला छोड़ने के बजाय सही दिशा और सहारा देते हैं, तो यह छोटी सी गमले से निकलकर पूरी बालकनी को कवर कर सकता है। सही देखभाल और इस आसान ट्रिक के साथ आप अपने घर को खूबसूरत और हरा-भरा बना सकते हैं।

यह भी पढ़े 

Cooler Water Cleaning Tips : कूलर का पानी साफ रखने की आसान ट्रिक, बस ये चीज डालें